Home Finance Jharkhand Latest Weather Update : मौसम विभाग ने बताया झारखंड के कई...

Jharkhand Latest Weather Update : मौसम विभाग ने बताया झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी….!

0
Jharkhand Weather Update : इस बीच झारखंड में 10 से 13 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी; वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: सूबे में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड के उत्तर पश्चिमी भाग के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर रांची समेत पूरे झारखंड पर मानसून कायम हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। अधिकतर हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम विभाग ने 23 जून को मानसून की घोषणा कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून के अनुकूल मौसम बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मानसून आच्छादित हो जाएगा। अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 25 और 26 जून को पलामू और राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

पलामू-गढ़वा में अच्छी बारिश

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश लातेहार में हुई। यहां चंदवा में 65.0 मिमी बारिश हुई। अन्य जगहों में गढ़वा 56.5 मिलीमीटर, चाईबासा 31.2 मिमी, गुमला बिशुनपुर में 30.0, रांची के खलारी में 28.4, जमशेदपुर 17.6, लोहरदगा 16.2, देवघर 11.0, बरकागांव 15.0, चक्रधरपुर 13.2, भरनो में 14.2 मिमी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकतर हिस्सों में मानसून प्रवेश कर गया है। कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है, जबकि शेष भागों पर मध्यम से हल्की बारिश हुई। अगले पांच दिनों के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है। 25 और 26 जून को राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

डालटनगंज से गुजर रहा मानसून टर्फ

मौसम विभाग के अनुसार मानसून का नार्दर्न लिमिट टर्फ लाइन देश के रत्नागिरी, बीजापुर, निजामनगर, दुर्ग, डालटनगंज, बक्सर व सिद्धार्थनगर से होकर गुजर रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान यह झारखंड के शेष हिस्सों में भी कायम हो जाएगा। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री और कमी आएगी।

Jharkhand बड़ी खबर! धनबाद में हाथियों के झुंड ने एक गांव में कोहराम मचा दिया, स्कूल में जमकर की तोड़फोड़

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version