Home Finance Jharkhand New Update : झारखंड दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,...

Jharkhand New Update : झारखंड दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल..यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

0
Jharkhand New Update : झारखंड दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल..यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

रांचीः झारखंड में यह दूसरी बार हैं, जब राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी का दौरा करेंगी. झारखंड आने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू 24 मई को सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतरकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को मंदिर जाएंगी. मंदिर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन के बाद उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर से रांची एयरपोर्ट पहुंचेगी. बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आगमन के ही दिन झारखंड के नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगी. उसके बाद 25 मई को नामकुम में निर्मित ट्रिपल आईटी के कन्वोकेशन में भी शामिल होंगी.

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 3 जिले अलर्ट पर

इधर, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर, खूंटी और रांची यानी तीनों जिले के प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट भी पूरी तरह तैयार हैं. राष्ट्रपति अपने विशेष विमान से सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी फिर वहां से 24 मई को ही रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन भी तैयारी में लग गया है.

 खूंटी में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

बता दें, 25 मई को राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर द्वारा खूंटी पहुंचेंगी जहां वे खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के पिछले दौरे में यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था. हालांकि इस बार राष्ट्रपति मुर्मू के उलीहातू बिरसा जन्मस्थली जाने का कार्यक्रम भी फिलहाल तय नहीं है.

झारखंड गवर्नर के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 साल झारखंड प्रदेश में गुजार चुकी हैं और झारखंड से उन्हें बेपनाह स्नेह है, वहीं, राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद वे दूसरी बार द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दौरे पर आ रही हैं और इस बार यह दौरा तीन दिवसीय है इस दौरान वह राजभवन में ही विश्राम करेंगे जहां उन्होंने 6 साल गवर्नर के रूप में गुजारा है, 26 कि सुबह राष्ट्रपति दिल्ली प्रस्थान करेंगी.

इसे भी पढ़ें : Jharkhnad Latest Update : झारखंड में आज 3,469 शिक्षकों को CM हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, माध्यमिक विद्यालयों में पढाएंगे टीचर्स

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version