Home Finance Jharkhand News! पश्चिमी सिंहभूम की 66% आबादी आज भी मुफ्त सरकारी अनाज...

Jharkhand News! पश्चिमी सिंहभूम की 66% आबादी आज भी मुफ्त सरकारी अनाज के भरोसे, सक्षम लोग भी उठा रहे योजना का लाभ

0
Jharkhand News! पश्चिमी सिंहभूम की 66% आबादी आज भी मुफ्त सरकारी अनाज के भरोसे, सक्षम लोग भी उठा रहे योजना का लाभ

पश्चिमी सिंहभूम में फ्री राशन का लाभ सक्षम लोग भी उठा रहे हैं. जिले में 66 प्रतिशत लोग आज भी मुफ्त सरकारी अनाज के भरोसे हैं. हर महीने जिले के 18 प्रखंड में लगभग 93% अनाज का उठाव होता है. जिले में लाल एवं अंत्योदय कार्ड धारियों की संख्या 12.57 लाख और हरा कार्ड धारियों की संख्या 55,411 है.

वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम जिले की आबादी लगभग 20 लाख है. जिसमें 66% आबादी सरकारी अनाज योजना का लाभ ले रही है. जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पश्चिमी सिंहभूम का आंकड़ा बताता है कि जिले में 13 लाख 12 हजार 634 लोगों के पास सरकारी राशन दुकान से मुफ्त अनाज लेने का लाल, अंत्योदय एवं हरा कार्ड है. प्रत्येक माह जिले के 18 प्रखंड में लगभग 93% अनाज का उठाव होता है.

लाल कार्ड धारियों को वर्तमान में सरकार द्वारा एक व्यक्ति पर चार किलो चावल एवं एक किलो गेहूं मुफ्त में दिया जा रहा है. अंत्याेदय कार्ड धारियों को एक कार्ड पर 35 किलो चावल एवं हरा कार्ड धारियों को एक व्यक्ति पर पांच किलो चावल मुफ्त में दिया जा रहा है. जिले में लाल एवं अंत्योदय कार्ड धारियों की संख्या 12.57 लाख और हरा कार्ड धारियों की संख्या 55,411 है.

हर माह 79.84 लाख किलो अनाज का हो रहा आवंटन

जिले में प्रत्येक माह सरकारी राशन दुकान के डीलरों को 79.84 लाख किलो अनाज का आवंटन दिया जाता है. जिसमें प्रत्येक माह लगभग 73.91 लाख किलो अनाज (चावल- गेहूं) का उठाव डीलरों के माध्यम से स्थानीय लोग करते हैं. जिले के 18 प्रखंड में स्थानीय लोगों को सरकारी अनाज योजना का लाभ दिलाने के लिए कुल 1213 डीलर नियुक्त किये गये हैं. इन्हीं डीलरों के माध्यम से सरकारी अनाज मुफ्त में लोगों के घर पहुंचता है.

सक्षम लोग भी ले रहे योजना का लाभ

जिले की 66% आबादी गरीबों को दिये जाने वाले मुफ्त अनाज योजना का लाभ उठा रही है. आपूर्ति विभाग भी इसे मानती है. उपायुक्त के आदेश पर आपूर्ति विभाग इस मामले में हर माह जांच कर सक्षम कार्ड धारियों का कार्ड रद्द कर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है.

55 हजार 411 लोग लाल कार्ड के लिए वेटिंग में

अभी भी जिले के 55 हजार 411 लोग लाल कार्ड बनवाने के लिए वेटिंग लिस्ट में हैं. इस तरह के लोगों को हरा कार्ड आवंटित कर प्रत्येक माह परिवार के सदस्य के आधार पर पांच-पांच किलो मुफ्त चावल दिया जा रहा है.

मुफ्त अनाज योजना के लाभार्थीियों की स्थिति

प्रखंड : लाल व अंत्योदय कार्डधारी : हरा कार्डधारी

  • चक्रधरपुर व नप : 160363 : 5717
  • चाईबासा व नप : 98492 : 9459
  • जगन्नाथपुर : 87863 : 3417
  • बंदगांव : 81745 : 1128
  • नोवामुंडी : 81373 : 6664
  • खूंटपानी : 73458 : 4333
  • सोनुवा : 71915 : 2163
  • मंझगांव : 68845 : 2220
  • मनोहरपुर : 67906 : 6255
  • गोइलकेरा : 65521 : 1803
  • हाटगम्हरिया : 62415 : 2229
  • मंझारी : 60413 : 2094
  • टोंटो : 60325 : 855
  • तांतनगर : 55095 : 2322
  • कुमारडुंगी : 50532 : 1431
  • झींकपानी : 45082 : 1099
  • आनंदपुर : 36230 : 1856
  • गुदड़ी : 29650 : 266

Bokaro-Dumka Airport: झारखंड के दो और शहरों से हवाई सेवा जल्द शुरू होगी….सिर्फ लाइसेंस का हो रहा इंतजार

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version