Home Finance Jharkhand News! ज्वेलरी शॉप से 15 लाख की लूट, चड्डी गैंग ने...

Jharkhand News! ज्वेलरी शॉप से 15 लाख की लूट, चड्डी गैंग ने घटना को दिया अंजाम…..CCTV में कैद Video

0
Jharkhand News! ज्वेलरी शॉप से 15 लाख की लूट, चड्डी गैंग ने घटना को दिया अंजाम.....CCTV में कैद Video

दुकान के संचालक सुरेश प्रसाद व राजकुमार सोनी ने बताया कि बाजार से एक शख्स ने अहले सुबह करीब 3 बजे फोन करते कहा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है. आनन-फानन में मौके पर पहुंचा तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने करीब 15 लाख के गहनों की चोरी की है. दुकान से करीब 100 मीटर की दूरी स्थित कब्रिस्तान में गहने के रेपर मिले हैं.

हजारीबाग में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला में बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरहुरू दुर्गा मंडप के समीप मुन्नी ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चड्डी गैंग ने हाथ साफ किया है. बदमाशों ने दुकान से करीब 15 के गहने उड़ा लिए. हालांकि दुकान में लगी सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है. जिसमें चड्डी पहने 7 बदमाश दिख रहे हैं. सभी के चेहरे पर मास्क है.

दुकान के संचालक सुरेश प्रसाद व राजकुमार सोनी ने बताया कि बाजार से एक शख्स ने अहले सुबह करीब 3 बजे फोन करके कहा  कि दुकान का शटर टूटा हुआ है. आनन-फानन में मौके पर पहुंचा तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने करीब 15 लाख के गहनों की चोरी की है. दुकान से करीब 100 मीटर की दूरी स्थित कब्रिस्तान में गहने के रेपर मिले हैं. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया दिया है.

CCTV  में चड्डी पहने  दिख रहे हैं 7 बदमाश

बड़ा बाजार थाना प्रभारी घनश्याम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा रात्रि में मिली थी. जिसके बाद रात्रि गश्ती दल के द्वारा छानबीन की गई और भुक्तभोगी के आवेदन के व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी है. जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.बता दें कि हजारीबाग शहर में आए दिन चोरी की घटना देखने को मिल रही है. 2 दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाला टोली चौक पर स्थित एक बर्तन दुकान में चोरी की घटना हुई थी.

ITR Filing Deadline! जरूरी खबर, डेडलाइन से पहले फाइल नहीं किया ITR तो….जुर्माने से लेकर जेल तक हो सकती है…!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version