Home Jharkhand News Jharkhand Transfer-Posting News : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सेवा के आठ...

Jharkhand Transfer-Posting News : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला किया…यहाँ देखे पूरी लिस्ट

0
Jharkhand Transfer-Posting News : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला किया...यहाँ देखे पूरी लिस्ट

झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके तहत विवेक कुमार सुमन को रांची का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है, वहीं, प्रियंका सिंह को पूर्वी सिंहभूम का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. इस संबंध में मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

Jharkhand Transfer-Posting News: झारखंड सरकार ने शुक्रवार 23 जून, 2023 को झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service- JAS) के आठ अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. इसके तहत विवेक कुमार सुमन को रांची का नया उप निर्वाचन पदाधिकारी (Deputy Election Officer) बनाया गया है. इस संबंध में मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

विवेक कुमार सुमन बने रांची के नये उप निर्वाचन पदाधिकारी

सरकार ने चतरा की उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक धनबाद की उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया है. इसके अलावा बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन को रांची का नया उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.

प्रियंका सिंह बनी पूर्वी सिंहभूम की उप निर्वाचन पदाधिकारी

पूर्वी सिंहभूम के उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम राग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सरायकेला-खरसावां के उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, सरायकेला-खरसावां में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित प्रियंका सिंह का तबादला करते हुए अगले आदेश तक पूर्वी सिंहभूम का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.

प्रिंस गोडविन कुजूर खूंटी और शैलेश कुमार सिंह देवघर के उप निर्वाचन पदाधिकारी बने

सिमडेगा के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक खूंटी के उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा पलामू के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह का तबादला करते हुए उन्हें अगले आदेश तक देवघर का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.

बंधन लौग पश्चिमी सिंहभूम और अशोक दास गिरिडीह के उप निर्वाचन पदाधिकारी बने

लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लौंग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पश्चिमी सिंहभूम का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, दुमका के उप निर्वाचन पदाधिकारी (उत्क्रमित संयुक्त सचिव) के पद पर पदस्थापित अशोक कुमार दास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप निर्वाचन पदाधिकारी (उत्क्रमित संयुक्त सचिव) गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Jharkhand Crime News : दिल दहला देगा रिवर्सा अपार्टमेंट हत्‍याकांड का सच! बहू की हरकतों से एक ही परिवार के छह की हत्या

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version