Home Jharkhand News Jharkhand Weather Update : झारखंड के लोगों का बुरा हाल, लू चलने...

Jharkhand Weather Update : झारखंड के लोगों का बुरा हाल, लू चलने से बढ़ी लोगों की बेचैनी, अगले तीन दिन भी नहीं मिलेगी राहत…जानें IMD का अनुमान

0
Jharkhand Weather Update : झारखंड के लोगों का बुरा हाल, लू चलने से बढ़ी लोगों की बेचैनी, अगले तीन दिन भी नहीं मिलेगी राहत...जानें IMD का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार गोड्डा में न्यूनतम तापमान भी 30.0 डिग्री को पार कर गया है। इससे रात में उमस की गर्मी सता रही है। आनेवाले तीन दिनों तक इसका रूख झारखंड की ओर रहेगा।

Jharkhand Weather IMD Updates: झारखंड में शुक्रवार को लू चलने से लोगों की बेचैनी बढ़ गयी है। रांची समे राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्म हवाओं के साथ सूर्य की तपिश झुलसा रही है। शुक्रवार को संताल इलाके में हालात ज्यादा खराब रहे गोड्डा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री रहा। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर और मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून तक राज्य के कई इलाकों में लू चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गोड्डा में न्यूनतम तापमान भी 30.0 डिग्री को पार कर गया है। इससे रात में उमस की गर्मी सता रही है। आनेवाले तीन दिनों तक इसका रूख झारखंड की ओर रहेगा। इसके बाद मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना की कम है। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 जून के दौरान संताल में मौसम बदल सकता है। यहां गरज वाले बादल छा सकते हैं। तेज हवा के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में 14 जून से कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग वैज्ञानिक ने कहा कि राजधानी समेत राज्य में अगले तीन दिनों तक कही-कहीं लू चलने की संभावना जतायी गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव होने की संभावना कम है। राज्य में 11 जून के बाद कुछ हिस्सों में सौमस बदलाव होंगे लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Savings Account Interest Rates Hike : ये 5 बैंक ग्राहकों की हो गई बल्ले बल्ले! सेविंग अकाउंट पर दे रहा जबरदस्त ब्याज…यहाँ जाने कितना होगा फायदा

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version