Home Finance Jharkhand Weather Update : झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के कई...

Jharkhand Weather Update : झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

0
Weather Update Today: Western Disturbance is weak in Jharkhand, still there will be rain in these districts today! yellow alert

Weather Update today : मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रांची तथा आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि रांची में बुधवार देर शाम भी हल्की बारिश हुई थी।

झारखंड (Jharkhand) में राजधानी रांची सहित आसपास के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश (Heavy Rain) का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रांची तथा आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

गौरतलब है कि रांची में बुधवार की देर शाम को भी हल्की बारिश हुई थी। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को सुबह मौसम मिला-जुला रहा। अधिकांम समय आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप खिली।

1 जुलाई से अब तक महज 168 मिमी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक 1 जुलाई से अब तक झारखंड में 168 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, सामान्य तौर पर इस अवधि में 296 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यह औसत से 43 फीसदी कम है। बताया जा रहा है कि पलामू और आसपास के 6 जिले कम वर्षा से ज्यादा प्रभावित हैं।

जमशेदपुर में 15-18 जुलाई तक भारी बारिश

मानसून की आंख मिचौली के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जमशदेपुर में सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 35.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में बादल छाएंगे और बारिश होगी। 15 से 18 जुलाई के बीच शहर में भारी बारिश का अनुमान है।

Jharkhand News! पलामू में हुवा बड़ा हद्ष! ट्रक ने 2 छात्रों को कुचला, एक की मौत….यहां जानें पूरा मामला

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version