Home Finance Jharkhand Weather Update : रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले...

Jharkhand Weather Update : रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं

0
Jharkhand Weather Update : रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं

मौसम विभाग रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी के साथ-साथ कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है।

रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव से गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी के साथ-साथ कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है। दरअसल, मानसून झारखंड में इस बार 18 जून को दस्तक देगा लेकिन बिपारजॉय तूफान और प्री मानसून गतिविधियों की वजह से झारखंड में बारिश होगी।

पलामू में गर्मी बरकरार रहेगी

मौसम विभाग ने बताया कि पलामू में गर्मी बरकरार रहेगी। मंगलवार को भी पलामू समेत कई स्थानों पर लू का प्रकोप बना रहा। हालांकि राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश तो हुई। रांची में भी बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली।

गर्मी का प्रकोप ऐसा रहा कि मेदिनीनगर का पारा सबसे अधिक 44.2 डिग्री रहा। वहीं, रांची में 39.8 और जमशेदपुर में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राज्यभर में अभी भी गर्मी सामान्य से 5 डिग्री ऊपर है। पिछले 24 घंटों के दौरान संताल परगना के जिलों में भी गर्मी तेजी से बढ़ी है। संताल के देवघर में पिछले 24 घंटे के दौरान 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

गोड्डा में 41.9 रहा अधिकतम तापमान

वहीं, गोड्डा का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा। पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, गिरिडीह में करीब 10 मिलीमीटर बारिश हुई। जमशेदपुर, दुमका, सिमडेगा, जामताड़ा, खूंटी, मेदिनीनगर, रामगढ़ आदि में हल्की बारिश हुई। गौरतलब है कि राजधानी रांची में बुधवार तड़के कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई जिसकी वजह से सुबह लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की।

Balika Samridhi Yojana : इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा देगी सरकार……ऐसे उठाएं फायदा….

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version