Home Finance Jharkhand Weather Update : इस बीच झारखंड में 10 से 13 जुलाई...

Jharkhand Weather Update : इस बीच झारखंड में 10 से 13 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी; वज्रपात की चेतावनी

0
Jharkhand Weather Update : इस बीच झारखंड में 10 से 13 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी; वज्रपात की चेतावनी

इस बीच झारखंड के संताल और कोयलांचल के इलाके में 10 से 13 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में मानसून की दस्तक के बावजूद कई इलाकों में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसके कारण खेतीबाड़ी का काम भी प्रभावित होने लगा है। इस बीच झारखंड के संताल और कोयलांचल के इलाके में 10 से 13 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं।

इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई से 13 जुलाई तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 जुलाई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में भारी बारिश के आसार हैं।

झारखंड में इस वर्ष औसत से कम बारिश

गौरतलब है कि झारखंड में इस वर्ष औसत से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग रांची केंद्र के मुताबिक राज्य में इस वर्ष औसत से 38 फीसदी कम बारिश हुई है। आमतौर पर 1 जून से 7 जुलाई के बीच झारखंड में 255.3 मिमी बारिश होती है लेकिन इस वर्ष इसी अवधि में महज 157.6 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। हालांकि, संताल परगना के साहिबगंज जिले में सामान्य से 35 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

साहिबगंज में इस वर्ष अब तक 430 मिमी बारिश हुई है। वहीं, चतरा में सामान्य से 73 फीसदी कम बारिश हुई है। गिरिडीह में 59, जामताड़ा में 63, लातेहार में 58, रामगढ़ में 48, रांची में 44 और सरायकेला में औसत से 55 मिमी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसका असर खेती पर दिख सकता है।

कम बारिश होने से तापमान में हुआ इजाफा

मानसून में औसत से कम बारिश होने का असर कई शहरों के तापमान पर भी दिखा है। जमशेदपुर में गर्मी में वृद्धि दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़ा है और अब शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान में भी 0.4 फीसदी की वृद्धि हुई है और अब यह 26.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। रांची में भी अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री का इजाफा हुआ है। यह अब 23.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

IRCTC issued new Rules: बड़ी खबर! ट्रेन में बदल गया रात में सोने का नियम, देखें नई गाइडलाइन

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version