Home Finance Jharkhand Weather Update : झारखंड के इन जिलों में आज आंधी-बारिश, और...

Jharkhand Weather Update : झारखंड के इन जिलों में आज आंधी-बारिश, और 18 जून तक लू का अलर्ट….जाने IMD का अनुमान

0
Jharkhand Weather Update : झारखंड के इन जिलों में आज आंधी-बारिश, और 18 जून तक लू का अलर्ट....जाने IMD का अनुमान

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 18 जून तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसका पलामू में ज्यादा असर होगा। पलामू में अन्य हिस्सों की तुलना में देर से मानसून पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Jharkhand Weather Forecast Today: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 18 जून तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसका पलामू में ज्यादा असर होगा। पलामू में अन्य हिस्सों की तुलना में देर से मानसून पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यही कारण है कि मानसून के आगमन तक यहां के लोगों को तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। रांची मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि  अगले चार से पांच दिनों में राज्य के कुछ भागों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज और तूफान के साथ बारिश भी हो सकती है।

गर्म हवाओं के साथ आसमान में छाएंगे बादल

राज्य के अन्य हिस्सों में गर्म लहर चलने के साथ-साथ आसमान में बादल छा सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी चलने और गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 जून तक झारखंड में मानसून के प्रवेश करने की उम्मीद है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं लू चलने के साथ कुछ हिस्सों में बारिश हुई। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम सामान्य से चार से छह डिग्री तक बढ़ गए हैं।

अधिकतम तापमान बढ़ने से बनी है लू की स्थिति

इससे लू चलने की स्थिति बन गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान संताल के गोड्डा, देवघर, पलामू और जमशेदपुर में कहीं कहीं लू का प्रकोप रहा। संताल में दो से तीन डिग्री तक अधिकतम बढ़ गया है। राज्य में गोड़्डा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रहा। जबकि मेदिनीनगर में 44.0 डिग्री, जमशेदपुर में 42.2 डिग्री और रांची में 39.4 डिग्री सेल्सियस रही। मेदिनीनगर का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से करीब चार से पांच डिग्री अधिक चल रहा है। यहां रात का तापमान 31.7 डिग्री पहुंच गया है। इससे यहां उमस की गर्मी सबसे ज्यादा है।

रांची सहित कई जिलों में कल रात हुई बारिश

राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी हु, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। बहरागोड़ा में सबसे अधिक 31.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा साहिबगंज में 12 मिमी, राजमहल में 10.2 मिमी के अलावा रांची के मांडर, सिमडेगा, गुमला, गिरिडीह, नामकुम, गोड़्डा, लोहरदगा आदि में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान भी राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू हो रही है सरकारी स्कीम, सस्ते में कर सकेंगे खरीदारी

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version