Home Finance Jharkhand Weather Update : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला! कई जिलों...

Jharkhand Weather Update : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला! कई जिलों में आंधी- भारी बारिश का अलर्ट…..जानें IMD का पूर्वानुमान

0
Jharkhand Weather Update : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला! कई जिलों में आंधी- भारी बारिश का अलर्ट.....जानें IMD का पूर्वानुमान

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला। गुरुवार देर रात प्री मानसून बारिश का असर दिखा। जमशेदपुर सहित आसपास के शहरों और जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी-बारिश की वजह से मौसम में थोड़ी ठंडक आई।

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला। गुरुवार देर रात प्री मानसून बारिश का असर दिखा। जमशेदपुर सहित आसपास के शहरों और जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी-बारिश की वजह से मौसम में थोड़ी ठंडक आई लेकिन नुकसान भी हुआ।

जमशेदपुर में वैसे तो दिनभर धूप रही लेकिन शाम को तेज आंधी और बारिश की वजह से करनडीह, घाटशिला और आदित्यपुर इलाके में 42 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे करनडीह इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे लगभग डेढ़ लाख आबादी विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावित हुई है। देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। रांची में भी छिटपुट बारिश हुई लेकिन देर रात लोगों को उमस की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली का पोल गिरने से आपूर्ति प्रभावित

बिजली निगम के अनुसार, खासमहल, बागबेड़ा, सदर हॉस्पिटल, परसूडीह के नामोटोला, सुंदरनगर, बागबेड़ा के मतलाडीह सहित अन्य क्षेत्रो में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से पोल टूट गए। इससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति दोपहर बाद 3 बजे के बाद से ठप है। महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि करनडीह क्षेत्र में 22 पोल गिरा है।

देर रात को बिजली आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रो में शुरू हो जाएगी। आंधी व बारिश में सबसे अधिक नुकसान करनडीह में 22 पोल टूटने से हुआ है। घाटशिला क्षेत्र में आंधी में 18 पोल और आदित्यपुर इलाके में 2 बिजली के पोल टूटे हैं। दूसरी ओर, शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री था।

गोड्डा जिला में रहा सर्वाधिक तापमान

गौरतलब है कि राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर गोड्डा रहा, जहां का तापमान जहां 45.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिख रही है। मानसून के पहले मौसम में बदलाव की प्रक्रिया दिखने लगी है। बुधवार से आसमान में बादल छा रहे हैं और कई हिस्सों में बारिश भी हुई। गुरुवार को भी दोपहर बाद बारिश की बौछार हुई। हालांकि तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं दिखा। मानसून बिहार के फारबिसगंज में प्रवेश कर चुका है। झारखंड में इसके 18 जून से प्रवेश करने की खबर है।

Traffic Challan! ये खबर सुनकर खुशी से झूम उठे गाड़ी चालक….अब नहीं भरना पड़ेगा पेंडिंग Traffic Challan..जाने नये नियम

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version