Home Finance Kumbh Mela Special Trains : कुंभ मेले के 15 करोड़ तीर्थयात्रियों के...

Kumbh Mela Special Trains : कुंभ मेले के 15 करोड़ तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी! 800 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

0
Kumbh Mela Special Trains : कुंभ मेले के 15 करोड़ तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी! 800 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

कुंभ मेले को लेकर अभी से रेलवे की तैयारियां तेज हो गई हैं. रेलवे ने यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की भी योजना बना ली है. देश के कोने-कोने से यात्रियों को कुंभ मेलें में पहुंचाने के लिए 800 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है.

शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में नियंत्रण कार्यालय की जांच की. उन्होंने कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. रेल मंत्री ने कहा कि जनवरी 2025 के 6 मुख्य स्नान दिन के लिए 800 से ज्यादा मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

15 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद 

कुंभ-2025 में 15 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है. एनआर, एनसीआर और एनईआर की ओर से किए जाने वाले आरओबी/आरयूबी और यात्री सुविधाओं समेत कई कामों के लिए 837 करोड़ रुपये अप्रूव किए गए हैं. वहीं तीर्थयात्रियों के यातायात की समस्या से निपटने के लिए एनसीआर, एनईआर और एनआर के कुल नौ स्टेशनों की योजना बनाई गई है.

ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षा को लेकर दिया निर्देश 

रेल मंत्री ने कंट्रोल ऑफिस का भी निरीक्षण किया और कंट्रोल ऑफिस के अधिकारियों और रेल कर्मचारियों से बातचीत की. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेन की आवाजाही की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि इससे समझौता नहीं किया जाना चाहिए. वहीं रखरखाव, साफ-सफाई और अन्य समस्याओं को भी सही रखने का निर्देश दिया.

गर्मियों के लिए स्पेशल ट्रेनें 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुंभ की तैयारियों को लेकर सभी काम समय पर पूरा हो जाना चाहिए. गौरतलब है कि रेलवे अभी गर्मियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसके अलावा, समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि लोगों को आने जाने में असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़े.

SBI लेकर आया धांसू प्लान! आपको निवेश पर अधिक लाभ मिलेगा – योजना का पूरा विवरण देखें

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version