Home Finance Ration Card धारकों की लगी लॉटरी! मई महीने में 2 बार मिलेगा...

Ration Card धारकों की लगी लॉटरी! मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन! ऐसे लें डबल फायदा

0
Ration Card धारकों की लगी लॉटरी! मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन.... ऐसे लें डबल फायदा

Ration card Latest Update: राशन लेने (Ration Cardholder) वालों लोगों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन का फायदा ले रहे हैं तो अब मई महीने में आपको डबल फायदा (Double Ration) मिलने वाला है.

Ration Card News: राशन लेने (Ration Cardholder) वालों लोगों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन का फायदा ले रहे हैं तो अब मई महीने में आपको डबल फायदा (Double Ration) मिलने वाला है.

केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से राशन कार्डधारकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. अब मई महीने में सरकार ने कार्डधारकों को 2 बार राशन देने का फैसला लिया है. इससे गरीब परिवारों को काफी मदद मिल जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि किन लोगों को इसका फायदा मिलेगा.

कैसे मिलेगा डबल राशन

हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक गरीब परिवारों को अप्रैल महीने का राशन नहीं दिया गया है. इस वजह से गरीब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सरकार ने मई महीने में अप्रैल और मई 2 महीनों का राशन देने का फैसला लिया है.

राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश

राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए निर्देश के मुताबिक, जिन भी लाभार्थियों को अप्रैल महीने में राशन का फायदा नहीं मिला है उन्हें डबल राशन मिलेगा. वहीं, राशन डिपो पर अप्रैल महीने का राशन स्टॉक भी पहुंच गया है. इसका फायदा सिर्फ BPL और AAY कार्ड धारकों को मिलेगा.

8 मई तक मिलेगा राशन

बता दें हरियाणा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल महीने का राशन 8 मई तक मिलेगा. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओऱ से आदेश जारी करने के बाद डिपो होल्डरों व उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है. डिपो होल्डर्स ने राशन के वितरण की अवधि बढ़ाने की मांग की थी. राशन डिपो होल्डर ने राशन वितरण में देरी को लेकर काफी नाराजगी भी जताई है, जिसके बाद अब विभाग ने राशन वितरण की अवधि बढ़ा दी है.

खाद्य विभाग अधिकारियों से की थी बातचीत

आपको बता दें राशन न मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डिपो होल्डर्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि विभाग की तरफ से राशन न मिल पाने की वजह से कार्डधारकों को वितरण नहीं किया जा सकता है. बीते सप्ताह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिले थे और उन्हें ज्ञापन सौंप कर राशन वितरण की अवधि बढ़ाने की मांग की थी.

इसे भी पढे : RBI ने दी बड़ी जानकारी आज इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक! बैंक जाने से पहले यहां जन ले वर्ना परेशान होना पड़ेगा

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version