Home Finance Paytm पेमेंट्स बैंक का नया फीचर! UPI यूजर्स को अब मिलेगी ये...

Paytm पेमेंट्स बैंक का नया फीचर! UPI यूजर्स को अब मिलेगी ये सुविधाएं

0
Paytm New UPI Feature : पेटीएम पेमेंट्स बैंक का नया फीचर! UPI यूजर्स को अब मिलेगी ये सुविधाएं

Paytm New UPI Feature: पेटीएम अपने यूपीआई यूजर्स (UPI users) के लिए नई सुविधा लेकर आया है. अब छोटे ट्रांजेक्शन के लिए पेटीएम स्प्लिट बिल की सुविधा दे रहा है.

Paytm Payments Bank New Feature: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा लेकर आया है. अब पेपटीएम यूपीआई (UPI) के लिए आईओएस पर यूपीआई लाइट, यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड और स्प्लिट बिल जैसी सुविधा दी जाएगी.

पेटीएम पेमेंट बैंक फरवरी 2023 में यूपीआई (UPI) के साथ लाइव हो गया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा यह छोटे ट्रांजेक्शन की सुविधा के लिए दिया गया. करीब 6 मिलियन यूजर्स ने इस फीचर का लाभ लिया है.

ये नये फीचर एड किए गए

पेटीएम के अनुसार बैंक ने यूजर्स को अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को पेटीएम ऐप पर यूपीआई आईडी (UPI-ID) से लिंक करने की छूट दी है. न्यू स्प्लिट बिल फीचर से यूजर्स फ्रेंड ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं और अपना बिल ग्रुप में शेयर कर सकते हैं. यूजर्स पेटीएम पर किए गए सभी पेमेंट को टैग भी कर सकते हैं. इस तरह किसी टैग के द्वारा कभी भी सभी पेमेंट्स को देखा जा सकता है.

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने कहा, ‘हम भारत में इनोवेशन जारी रखते हुए पेटीएम यूपीआई की सुरक्षा के साथ-साथ यूजर्स को सशक्त बनाते हैं’. उन्होंने कहा कि हम पेटीएम ऐप पर स्प्लिट बिल, पेटीएम टैग, ऑप्शनल यूपीआई आईडी जैसी कई सुविधाएं लेकर आए हैं.

फरवरी में लांच हुआ था UPI लाइट

बता दें कि पेटीएम लगातार अपने फीचर में बदलाव कर यूजर्स के लिए आसान कर रही है. बीते दिनों पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए यूपीआई पेमेंट आसान किया था. बीते फरवरी महीने में पेटीएम ने यूपीआई लाइट लांच किया था. इससे पेंमेंट करना आसान और बार-बार पेमेंट फेल होने की समस्या से छुटकारा मिलने की बात कही गई थी.

इससे यूजर्स 200 रुपये तक का पेमेंट बिना कोई पिन डाले कर सकते हैं. इसके साथ ही यूपीआई लाइट में 2000 रुपये एड किया सकता है और ऐसा दो बार किया जा सकता है. इस तरह एक दिन में 4000 रुपये एड किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price : बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव,आपके शहर में क्या है नया रेट

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version