Home Finance वंदे भारत का इंतजार कर रहे झारखंड के लोगों का इंतजार खत्म!...

वंदे भारत का इंतजार कर रहे झारखंड के लोगों का इंतजार खत्म! रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल और रूट….यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

0
वंदे भारत का इंतजार कर रहे झारखंड के लोगों का इंतजार खत्म! रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल और रूट....यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

Patna Ranchi Vande Bharat Express Train|इंतजार खत्म. वंदे भारत ट्रेन झारखंड आ रही है. पटना से चलकर यह अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन रांची पहुंचेगी. बिहार और झारखंड दोनों राज्यों के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का अरसे से इंतजार था. इसके टाइम टेबल और रूट चार्ट के बारे में विस्तार से यहां पढ़ें.

Patna Ranchi Vande Bharat Express Train|वंदे भारत का इंतजार कर रहे झारखंड के लोगों का इंतजार खत्म हो गया. भारतीय रेलवे ने बिहार और झारखंड दोनों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दे दी है. यह ट्रेन पटना से रांची के बीच चलेगी. इस अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन के संचालन से पहले इसका ट्रायल रन होने जा रहा है. ट्रायल रन के तहत 12 जून (सोमवार) को यह ट्रेन पटना से चलकर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेगी.

वंदे भारत में 6 घंटे 5 मिनट में पटना से पहुंच जायेंगे रांची

मात्र 6 घंटे 05 मिनट में यह ट्रेन पटना से रांची पहुंच जायेगी. रांची से पटना जाने में भी ट्रेन को इतना ही समय लगेगा. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गयी है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि पटना-रांची पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सोमवार को होगा.

सुबह 6:55 में पटना से खुलेगी वंदे भारत ट्रेन

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर पटना जंक्शन से खुलेगी और दिन में 1 बजे रांची पहुंच जायेगी. पटना से खुलने वाली इस ट्रेन का पहला स्टॉपेज गया में होगा. ट्रेन यहां 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन गया, बरकाकाना के रास्ते पटना से रांची और रांची से पटना तक चलेगी.

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल

  • पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे खुलेगी वंदे भारत ट्रेन
  • 8:20 बजे वंदे भारत ट्रेन गया स्टेशन पहुंचेगी
  • 1:00 बजे यह ट्रेन रांची स्टेशन पहुंच जायेगी
  • 2:20 में वंदे भारत रांची से पटना के लिए रवाना होगी
  • 7:00 बजे शाम को ट्रेन गया स्टेशन पहुंचेगी
  • 7:10 बजे गया से यह ट्रेन खुलेगी
  • 8:25 बजे वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन पहुंच जायेगी

पटना रांची वंदे भारत ट्रेन का ये है रूट

  • पटना से चलने वाली ट्रेन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते चलेगी.
  • वापसी में रांची से खुलकर यह ट्रेन मेसरा, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, बरकाकाना, गया और जहानाबाद होते हुए पटना पहुंचेगी.

रेलवे की आम लोगों से अपील

पूर्व मध्य रेलवे ने आम लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक से दूर रहें. अपने मवेशियों को भी दूर रखें, क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस फुल स्पीड में चलेगी. इसलिए लोग ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें.

ट्रायल रन में यात्रियों को चढ़ने की अनुमति नहीं

वंदे भारत का यह ट्रायल रन है. इसे कई पैमाने पर टेस्ट किया जायेगा. इसलिए पटना और रांची के बीच प्रस्तावित इस ट्रेन में आम लोगों को चढ़ने की अनुमति नहीं होगी. ट्रेन का ट्रायल सफल होने के बाद इसके परिचालन की तारीख तय की जायेगी. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे.

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! गरज चमक-आंधी,भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट,8 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट..जाने IMD का पूर्वानुमान

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version