Home Finance Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बड़ा बदलाव! जानिए...

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

0
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Pricey Today तेल कंपनियों द्वारा ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं।दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है

कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट अपडेट कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत जारी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल- डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। पिछले करीब एक साल से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 0.40 डॉलर या 0.53 प्रतिशत गिरकर 74.51 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि डब्लूटीआई क्रूड 0.40 डॉलर या 0.56 प्रतिशत गिरकर 70.46 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

इसे भी पढे : Go First ने दी बड़ी खुशखबरी! ग्राहकों को म‍िलेगा कैंसिल फ्लाइट का र‍िफंड……ये है प्रोसेस

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई पेट्रोल- डीजल के भाव
  • दिल्ली – पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता– पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई – पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई – पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

पटना और जयपुर समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • पटना – पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर– पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ– पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद– पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ – पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • बैंगलुरु – पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

रोज जारी होते हैं दाम-(Rates are released daily)

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कच्चे तेल की कीमत के आधार पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। आप आसानी से एसएमएस के जारिए अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस (SMS) करना होगा।

इसे भी पढे : करोड़ों किसानों की लगी लॉटरी! कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सुना दी ऐसी खबर किसान खुशी से झूम उठे….यहाँ जाने पूरी खबर

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version