Home Finance Petrol-Diesel Price Today : रेट में भारी ग‍िरावट! तेल कंपन‍ियों ने जारी...

Petrol-Diesel Price Today : रेट में भारी ग‍िरावट! तेल कंपन‍ियों ने जारी क‍िये पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

0
Petrol-Diesel Price Today : रेट में भारी ग‍िरावट! तेल कंपन‍ियों ने जारी क‍िये पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

Petrol-Diesel Price: तेल कंपन‍ियों की तरफ से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट जारी क‍िये जाते हैं. कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव होने पर कंपनियां उसे वेबसाइट पर अपडेट कर देती हैं.

Petrol-Diesel Price on 9th June: एक साल से भी ज्‍यादा समय से पेट्रोल-डीजल के रेट में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया है. ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों की तरफ से हर द‍िन सुबह में पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) जारी क‍िये जाते हैं. 9 जून के ल‍िए कंपन‍ियों की तरफ से रेट जारी कर द‍िये गए हैं. आज भी तेल कंपन‍ियों ने दाम को लेक‍र क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया है. कुछ द‍िन पहले नोएडा, गुरुग्राम, गाज‍ियाबाद और जयपुर में मामूली ग‍िरावट देखी गई थी. दूसरी तरफ क्रूड ऑयल में एक बार फ‍िर से ग‍िरावट आई है.

सुबह 6 बजे जारी होती हैं कीमतें

ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों के द्वारा 9 जून को जारी पेट्रोल-डीजल की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं आया है. प‍िछले द‍िनों जून महीने के ल‍िए न‍िजी र‍िटेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल- डीजल की कीमत में 1 रुपये प्रत‍ि लीटर की कमी करने का ऐलान क‍िया था.

तेल कंपन‍ियों की तरफ से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट जारी क‍िये जाते हैं. कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव होने पर कंपनियां उसे वेबसाइट पर अपडेट कर देती हैं. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई समेत आपके शहर के पेट्रोल और डीजल के रेट-

शहर और तेल की कीमत (Petrol-Diesel Price on 9th June 2023)

  • – दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • – मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • – चेन्नई पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर
  • – कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • – नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • – लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • – पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • – गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

क्रूड ऑयल का रेट

क्रूड ऑयल में प‍िछले कुछ द‍िनों से लगातार ग‍िरावट देखी जा रही है. इस समय यह ग‍िरकर 70 से 75 डॉलर प्रत‍ि बैरल बीच चल रहा है. शुक्रवार सुबह इंटरनेशनल मार्केट में डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड का रेट ग‍िरकर 70.85 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 75.52 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया.

आपको बता दें मई 2022 में केंद्र सरकार ने महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी. सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपये और डीजल 5 रुपये लीटर सस्‍ता हो गया था.

Jharkhand Latest update : बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर धर्म प्रचार करते पकड़े गाय 6 युवक

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version