Home Finance PM Kisan : करोड़ों किसानों को इस दिन मिलेगी खुशखबरी! खाते में...

PM Kisan : करोड़ों किसानों को इस दिन मिलेगी खुशखबरी! खाते में आयेंगे 14वीं किस्त के 2000 रुपए, योजना पर बड़ी अपडेट……पूरी डिटेल्स यहाँ जाने

0
PM Kisan : करोड़ों किसानों को इस दिन मिलेगी खुशखबरी! खाते में आयेंगे 14वीं किस्त के 2000 रुपए, योजना पर बड़ी अपडेट......पूरी डिटेल्स यहाँ जाने

किसानों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उन्हें जल्द ही योजना की अगली किस्त की राशि भेजी जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जून के अंत तक किसानों के खाते में राशि भेजी जा सकती है। किसानों के खाते में 2000 रुपए देखने को मिलेंगे।

 PM Kisan 14th Installments : करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को महत्वपूर्ण लाभ दिया जाएगा। देश के करोड़ों किसान लाभार्थी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 6000 सालाना किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। वहीं 2000 की तीन सामान किस्तों में राशि का भुगतान किया जाता है।

13वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में भेजी जा चुकी 

भारत के 12 करोड़ किसान राशि का इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार 13वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है। वहीं 2 करोड़ से अधिक किसान इस बार अपात्र पाए गए हैं।

दिसंबर से मार्च 2022 23 की किस्त की बात करें तो यह केवल 8.80 करोड़ किसानों के खाते में राशि पहुंची है जबकि अगस्त से नवंबर की किस्त भी 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई थी। माना जा रहा है कि 14वीं किस्त की राशि जून महीने के अंत तक किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

तीन किस्तों में उपलब्ध होती है राशि 

इस योजना के तहत छोटे किसानों को केंद्र की मोदी सरकार हर साल ₹6000 तीन किस्तों में उपलब्ध करवाती है। यह राशि लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट भेजी जाएगी। पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच भेजी जाएगी। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के खाते में जाएगी। तीसरी किस्त की राशि 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

नियम तय 

  • जारी नियम के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए अपने नाम पर जमीन रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
  • यदि किसानों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं है। ऐसे में उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। देश में कई ऐसे किसान है, जो दूसरे की जमीन पर खेती कर रहे हैं। वह इस योजना के लिए अपात्र हैं।
  • किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Salary Hike : कर्मचारियों के लिए 2 खुशखबरी! वेतन-भत्तों में जल्द वृद्धि संभव, 90 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, 18 महीने के DA Arrears पर नया अपडेट…….जाने पूरी डिटेल्स

 

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version