Home Education सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका नियम में संशोधन किया…

सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका नियम में संशोधन किया…

0
सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका नियम में संशोधन किया...

राज्य सरकार द्वारा सीधी भर्ती के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए परम्परागत सफाई कार्य से जुड़े परिवारों (वाल्मिकी समाज) को प्राथमिकता देते हुए एक वर्ष का अनुभव, साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से स्वायत्त शासन विभाग द्वारा की जाएगी।

Employees news : आगामी चुनाव से पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) नियम में संशोधन किया है और इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।खास बात ये है कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती में राज्य सरकार वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देगी।

13000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

राज्य सरकार ने प्रदेश के 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 13184 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) नियम, 2012 में संशोधन किया है। स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) संशोधन नियम 2023 की अधिसूचना जारी कर दी है।

वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता

इसके जरिए रूल 9 में साक्षात्कार के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा का प्रावधान भी जोड़ा गया है। अब यह भर्ती संशोधित राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) संशोधन नियम 2023 के प्रावधानानुसार तथा राज्य सरकार द्वारा सीधी भर्ती के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए परम्परागत सफाई कार्य से जुड़े परिवारों (वाल्मिकी समाज) को प्राथमिकता देते हुए एक वर्ष का अनुभव, साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से स्वायत्त शासन विभाग द्वारा की जाएगी।

बजट में की थी घोषणा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की घोषणा की थी, जिसके दृष्टिगत प्रथम चरण में 13184 पदों पर यह भर्ती की जानी है। इस संबंध में संशोधित विज्ञप्ति शुक्रवार 09 जून, 2023 को जारी की जायेगी।

Jharkhand Bus Accident: झारखंड के चांडिल में भीषण बस दुर्घटना, 5 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version