Home Education School Vacation 2023 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।...

School Vacation 2023 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी को देखते हुए एक बार फिर बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

0
School Vacation 2023 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी को देखते हुए एक बार फिर बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

राज्य में पहले स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी थी और इसके बाद 25 जून तक इसे बढ़ा दिया गया। रविवार को एक बार फिर छुट्टी को बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब दो जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तीन जुलाई से सभी स्कूल खुलेंगे।

School Holiday/Summer Vacation 2023 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी को देखते हुए एक बार फिर कई राज्यों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एक हफ्ते स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को बढ़ा दिया गया है।

अब राज्य में 2 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे और 3 जुलाई से खुलेंगे। इस संबंध में राज्य बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार सरकारी के साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए निर्देश का पालन करना आवश्यक होगा।

राज्य में पहले स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी थी और इसके बाद 25 जून तक इसे बढ़ा दिया गया। रविवार को एक बार फिर छुट्टी को बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब दो जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तीन जुलाई से सभी स्कूल खुलेंगे।

आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों की अवधि को बढ़ाया गया है। 3 जुलाई को स्कूल खुलने पर सभी काम सुचारू रूप से किए जाएंगे। खासकर स्कूल खुलने पर दोपहर का भोजन, पाठ्यपुस्तकों का वितरण, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर संबंधित अन्य कार्यों को पूरा किया जाएगा।

इन राज्यों में भी ग्रीष्म अवकाश बढा

इसके अलावा महाराष्ट्र में भी छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है, इसके तहत जो स्कूल महानगर पालिका और जिला परिषद द्वारा संचालित किए जाते हैं, वे अब 26 जून की बजाय 30 जून को खोले जाएंगे। 30 जून तक भी यदि मौसम में कोई बदलाव नहीं आता है तो प्रशासन के अगले निर्णय का इंतजार किया जाएगा, प्रशासन जो निर्णय करेगा स्कूलों को उस पर अमल करना होगा। अब विदर्भ (नागपुर, भंडारा, गोंदिया, अमरावती, अकोला, चांदपुर, गढ़चिरौली, वर्धा, यवतमाल और वाशिम) के सभी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।

पटना की राजधानी पटना में भी गर्मी के चलते पटना जिले के सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 28 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम चंद्रशेखर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इससे पहले 19 से 24 जून तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था। आदेश के मुताबिक, 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे ।29 जून को बकरीद की सरकारी छुट्टी है। इसके चलते स्कूलों के खुलने पर 30 जून शुक्रवार को फैसला किया जाएगा।इसके अलावा मध्यप्रदेश में अब क्लास 1 से 5 तक के बच्चों के स्कूल एक जुलाई से खुलेंगे।

IMD Alert : यूपी सहित 5 राज्यों में मानसून की एंट्री, 84 घंटे तक 17 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट….जानें IMD का पूर्वानुमान

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version