Home Finance Vande Bharat Express Train : रांची वासियों को दो और नए वंदे...

Vande Bharat Express Train : रांची वासियों को दो और नए वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है….6 घंटे में लोग पहुंच रहे रांची से पटना

0
Vande Bharat Express Train : रांची वासियों को दो और नए वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है....6 घंटे में लोग पहुंच रहे रांची से पटना

रांची वासियों को दो और नए वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है. इनमें पहली वंदे भारत ट्रेन सितंबर से पहले रांची से हावड़ा के लिए मिलेगी. वहीं दूसरे का परिचालन रांची से बनारस के बीच किया जाएगा.

झारखंड की राजधानी रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 28 जून से शुरू हो चुका है. यात्रियों का आवागमन भी जारी है. साथ ही लोगों को वंदे भारत में सफर करने में आनंद भी आ रहा है, लेकिन अब लोगों को रेलवे की तरफ से दो और बड़ी सौगात मिलने वाली है. जल्द ही रांची से हावड़ा व बनारस के लिए भी ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

दरअसल, रांची से पटना चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के समय रांची के सांसद संजय सेठ भी मौजूद थे. उद्घाटन भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि रांची वासियों को दो और वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है.

इनमें पहली वंदे भारत ट्रेन सितंबर से पहले रांची से हावड़ा के लिए मिलेगी. वहीं दूसरे का परिचालन रांची से बनारस के बीच किया जाएगा. रांची से बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन फाइनल स्टेज पर है. इसकी घोषणा भी जल्द होगी.

6 घंटे में लोग पहुंच रहे रांची से पटना

बता दें कि झारखंड के लोगों को लंबे समय से वंदे भारत का इंतजार है. रेलवे की ओर से रांची और पटना के बीच इसका परिचालन हजारीबाग के रास्ते किया जा रहा है. इसके परिचान में मात्र 6 घंटे में लोग रांची से पटना या पटना से रांची पहुंच रहे हैं. अब लोगों को रांची से हावड़ा व बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन का इंतजार है. उम्मीद है कि लोगों का यह इंतजार भी जल्द पूरा होगा.

Jharkhand Weather Update! झारखंड में पिछले 3 दिनों से लगातार और आज भी होगी मूसलाधार बारिश…येलो अलर्ट जारी

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version