Home Finance Google Pay यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले!UPI पिन डालने की जरूरत नहीं….बिना...

Google Pay यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले!UPI पिन डालने की जरूरत नहीं….बिना पिन के भी कर सकेंगे पेमेंट

0
Google Pay यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले!UPI पिन डालने की जरूरत नहीं....बिना पिन के भी कर सकेंगे पेमेंट

Reserve Bank of India: यूपीआई लाइट का मकसद डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना है. गूगल की तरफ से बताया गया क‍ि यूपीआई लाइट से यूजर को तत्काल भुगतान के लिए एक दिन में 4,000 रुपये तक जमा करने की सुविधा मिलेगी.

How to Activate UPI Lite: अगर आप भी गूगल पे (Google Pay) यूज करते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी . Google Pay की तरफ से भारतीय यूजर्स के लिए UPI लाइट (UPI Lite) सुविधा शुरू की गई है. इससे यूजर्स को ड‍िज‍िटल पेमेंट के भुगतान में आसानी होगी. यूपीआई लाइन (UPI Line) के जर‍िये Google Pay यूजर्स किराने का सामान, स्‍नैक्‍स और कैब राइड जैसे रोजमर्रा से जुड़ी जरूरतों का पेमेंट कर सकेंगे. यूपीआई लाइट को आरबीआई (RBI) की तरफ से सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था.

एक बार में कर सकेंगे 200 रुपये का भुगतान

यूजर्स UPI लाइट खाते से एक बार में 200 रुपये तक भेज सकते हैं. इस सर्व‍िस में पेमेंट के ल‍िए क‍िसी भी तरह का प‍िन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती. यूपीआई लाइट का मकसद डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना है. गूगल की तरफ से बताया गया क‍ि यूपीआई लाइट से यूजर को तत्काल भुगतान के लिए एक दिन में 4,000 रुपये तक जमा करने की सुविधा मिलेगी. लेक‍िन एक बार में अध‍िकतम 200 रुपये तक का ही भुगतान क‍िया जा सकेगा.

UPI पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं

एनपीसीआई (NPCI) की तरफ से डिजाइन क‍िये गए इस फीचर में छोटे पेमेंट करने के ल‍िए यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती. आपको बता दें पेटीएम और फोनपे इस सुविधा को पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर शुरू कर चुके हैं. मौजूदा समय में 15 बैंक यूपीआई लाइट (UPI Lite) को सपोर्ट करते हैं.

Google Pay पर UPI लाइट कैसे एक्‍ट‍िवेट करें?

  • सबसे पहले Google Pay ऐप पर जाएं.
  • फोन की स्क्रीन के ऊपरी तरफ दाएं कोने पर प्रोफाइल आइकन ढूंढें और टैप करें.
  • यहां, नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और ‘UPI लाइट’ फीचर को सर्च करें.
  • इस पर टैप करें. इससे UPI लाइट के बारे में निर्देशों और विवरणों के साथ नई स्क्रीन खुलेगी.
  • अब एक्‍ट‍िव UPI लाइट पर टैप करें.
  • अपना बैंक अकाउंट लिंक करें और स्क्रीन पर द‍िए गए निर्देशों का पालन करें.
  • एक बार प्रक्रिया पूरी होने पर, आपको कंफरमेशन का संदेश प्राप्त होगा. इसमें बताया जाएगा कि UPI लाइट एक्‍ट‍िवेट हो गया है.
  • अब आप अपने यूपीआई लाइट खाते में ₹2,000 तक की धनराशि एक बार में और दो बार में 4000 रुपये तक जोड़ सकते हैं.

Retirement Age new Update: सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी! बढ़ गई है रिटायरमेंट की उम्र…जानिए यहां विस्तार से…

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version