Home Ranchi Jharkhand News! चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से जुड़े हैं रांची के सोहन, ISRO...

Jharkhand News! चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से जुड़े हैं रांची के सोहन, ISRO तक ऐसे पहुंचा ट्रक ड्राइवर का बेटा

0
Jharkhand News! चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से जुड़े हैं रांची के सोहन, ISRO तक ऐसे पहुंचा ट्रक ड्राइवर का बेटा

चंद्रयान-3 मिशन में तोरपा के तपकरा गांव निवासी वैज्ञानिक सोहन यादव भी जुड़े हैं। वह ऑर्बिटर इंटीग्रेशन और टेस्टिंग टीम में शामिल हैं। सोहन मिशन गगनयान से भी जुड़े हैं। मां ने खास पूजा की तैयारी की है।

पूरे देश की नजर आज चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर रहेगी। शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दिन के 2.35 बजे यान को एलवीएम एम-3 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित कर दिया जायेगा। चंद्रयान-3 मिशन में तोरपा के तपकरा गांव निवासी वैज्ञानिक सोहन यादव भी जुड़े हैं। वह ऑर्बिटर इंटीग्रेशन और टेस्टिंग टीम में शामिल हैं। सोहन मिशन गगनयान से भी जुड़े हैं। सोहन 15 दिन पहले फोन कर मां देवकी देवी व भाई गगन से इसपर बात की थी।

चंद्रयान-3 को लेकर सोहन काफी उत्साहित था। मां को फोन पर कहा था कि अब 15 दिन बाद चंद्रयान-3 के परीक्षण के बाद बात हो पायेगी। सोहन के परिवार वाले मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं। पूरे गांव के लोग शुक्रवार का इंतजार कर रहे हैं।

मां व भाई वैष्णो देवी मंदिर गये

मां देवकी देवी व भाई गगन यादव चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण व बेटे की कामयाबी की कामना को लेकर मां वैष्णो देवी के मंदिर गये हैं। दोनों लॉन्चिंग के दिन शुक्रवार को माता का दर्शन करेंगे।

ट्रक ड्राइवर का बेटा है सोहन

सोहन के पिता घुरा यादव ट्रक ड्राइवर हैं। सोहन तपकरा जैसे छोटे से गांव में पढ़ाई कर वैज्ञानिक बना है। पिछले सात साल से वह इसरो से जुड़ा है। मां देवकी देवी बताती हैं कि सोहन बचपन से ही काफी होनहार था। उसने तपकरा स्थित शिशु मंदिर में प्राथमिक शिक्षा हासिल की। दसवीं तक की शिक्षा सरकारी स्कूल में ली। मैट्रिक के बाद प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई और हॉस्टल में रहने के कारण खर्च को लेकर काफी परेशानी हुई।

पिता महीने में मुश्किल से 6-7 हजार रुपए कमा पाते थे। इसी में परिवार चलाना व पढ़ाई का खर्च उठाना पड़ रहा था। पर, पिता ने पढ़ाई में गरीबी को बाधा नहीं बनने दिया। बेटे को जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा, डीएवी बरियातू पढ़ाई कराई। इसके बाद इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी केरल से इंजीनियरिंग करने के बाद 2016 में सोहन इसरो से जुड़ गया।

Google Pay यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले!UPI पिन डालने की जरूरत नहीं….बिना पिन के भी कर सकेंगे पेमेंट

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version