Home Finance PM Kisan 14th installment: कृष‍ि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान….जाने डिटेल्स में

PM Kisan 14th installment: कृष‍ि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान….जाने डिटेल्स में

0
PM Kisan 14th installment: कृष‍ि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान....जाने डिटेल्स में

PM Kisan 14th instalment: तोमर ने कहा कि भारत ज्यादातर फसलों के मामले में दुनियाभर में पहले या दूसरे स्थान पर है. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ किसान समुदाय के प्रयासों और सरकारों द्वारा की गई नीतिगत पहलों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है.

Agriculture Minister Narendra Singh Tomar: अगर आप भी प्रधानमंत्री क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (PM Kisan Samman Nidhi) के पात्र हैं तो आप भी 14वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे होंगे. सरकार की तरफ से अभी तक पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की क‍िस्‍त क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर नहीं की गई है.

क‍िश्‍त के पैसे आने से पहले केंद्रीय कृष‍ि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया क‍ि क‍िस तरह क‍िसानों की आमदनी दोगुनी हो सकती है? कृषि मंत्री ने उत्पादन बढ़ाने और कृषि क्षेत्र की वृद्धि के लिए कृषि विज्ञानियों से पशु पालन और मछली पालन में र‍िसर्च करने के ल‍िए कहा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से क‍िया संबोध‍ित

कृष‍ि मंत्री भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 95वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जर‍िये संबोधित कर रहे थे. तोमर ने कहा कि भारत ज्यादातर फसलों के मामले में दुनियाभर में पहले या दूसरे स्थान पर है. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ किसान समुदाय के प्रयासों और सरकारों द्वारा की गई नीतिगत पहलों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है.

कृषि निर्यात 50 अरब डॉलर के पार जाने का लक्ष्‍य

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि से आमदनी बढ़ाने के मकसद के तहत पिछले नौ साल में कृषि क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि में बेहतर उत्पादकता और उत्पादन के लिए भी प्रयास किए गए हैं और क्‍वाल‍िटी में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है. तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि उत्पादों को व‍िश्‍व स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है. इसलिए वार्षिक कृषि निर्यात 50 अरब डॉलर को पार कर गया है.

उन्होंने परिषद से पांच साल बाद आईसीएआर (ICAR) की 100वीं वर्षगांठ के लिए लक्ष्य तय करने और उन्हें पूरा करने के लिए काम शुरू करने के लिए कहा. मंत्री ने कहा कि कृषि के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में फसल से ज्यादा योगदान पशुपालन और मछली पालन का है. उन्होंने कहा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि हमें पशुपालन और मत्स्य पालन में शोध पर अधिक ध्यान देना चाहिए.’

DICGC Rule For Banks : बदल गए ये तीन बैंक से जुड़े बड़े नियम! यहाँ जाने कस्‍टमर के फायदे और पूरी डिटेल्स

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version