Home Finance Rules Changing From 1 June | एक दिन बाद बदलेंगे ये कई...

Rules Changing From 1 June | एक दिन बाद बदलेंगे ये कई बड़े नियम,आम आदमी के जेब पर होगा सीधा असर!

0
Rules Changing From 1 June | एक दिन बाद बदलेंगे ये कई बड़े नियम,आम आदमी के जेब पर होगा सीधा असर!

Rule Change from June 2023: जून 2023 से कई बड़े नियम में बदलाव होने वाला है, जिसका असर सीधा आपके जेब पर पड़ सकता है. इसमें एलपीजी से लेकर सीएनजी तक के बदलाव शामिल हैं

नई दिल्ली: देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। मई का महीना खत्म होने में अब दो दिन ही बाकी हैं। एक जून (Rules Change From June 1, 2023) से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये ऐसे बदलाव हैं जो सीधे आम आदमी की जेब को प्रभावित करेंगे।

इन बदलावों की आपको पहले से जानकारी होना जरूरी है। हालांकि, इन बदलावों से कुछ नुकसान होगा तो कुछ जगह फायदा मिलेगा। इन बदलावों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर सीएनजी-पीएनजी (CNG – PNG) की कीमतें भी शामिल हैं। आइए देखते हैं एक जून (Rules Change From June 1, 2023) से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हो जाएंगे महंगे-(Electric two-wheelers will become expensive)

देश में एक जून से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा होने जा रहा है। 21 मई को जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक, उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी को घटा दिया है। यह सब्सिडी पहले 15 हजार रुपये प्रति केडब्ल्यूएच थी। इसे बाद में घटाकर 10 हजार रुपये प्रति KWH कर दिया गया है। इसी के चलते इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना जून से महंगा होने जा रहा है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के दाम 25 से 30 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं।

7th Pay Commission | केंद्रीय कर्मचारियों के DA में एक जुलाई 2023 से बढ़ोतरी होने की संभावना है

बैंक लौटाएंगे लोगों के पैसे-(Bank will return people’s money)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बीते दिनों ‘100 Days 100 Pays’ कैंपने की घोषणा की गई थी। एक जून से इसकी शुरुआत होगी। अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स (Unclaimed Deposits) का पता लगाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।

इसमें देश के प्रत्येक जिले में 100 दिनों के भीतर बैंक के टॉप 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स रकम का पता लगाया जाएगा, जिससे इसका निपटान किया जा सके। बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने बिना दावे वाली करीब 35,000 करोड़ रुपये की राशि रिजर्व बैंक को ट्रांसफर की थी। यह राशि वैसे खातों में जमा थी, जिनमें 10 साल या उससे अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ।

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव-(LPG price changes)

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। एलपीजी गैस की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं।

बीते मई और अप्रैल में पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। हालांकि 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था।

Petrol Diesel Rate | पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी, टंकी भरने से पहले चेक करे आपके शहर के नए रेट

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version